बदायूं
Budaun News: आलू के 1.60 लाख रुपये हड़पे
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धनगला निवासी सब्जी के थोक व्यापारी पवन प्रताप ने फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद क्षेत्र के एक व्यापारी पर 1.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है। पवन ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों व्यापारी उसकी आढ़त से आलू खरीद कर ले गया था। इसके बाद से वह उसका भुगतान करने में टालमटोल कर रहा है। संवाद