Budaun News: दुर्गा टोली अव्वल, विजेता पुरस्कृत

उझानी में स्काउट गाइड शिविर के समापन पर जुटीं बालिकाएं। स्रोत- कॉलेज प्रबंधन
उझानी। नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट- गाइड शिविर का बुधवार को समापन हो गया। मां दुर्गा टोली ने प्रथम स्थान पाया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
समापन से पहले स्काउट- गाइड शिविर में शामिल टोलियों में शामिल बालिकाओं ने तंबु लगाकर उन्हें सजाया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रेमलता शर्मा, इच्छा तिवारी और मीनाक्षी यादव ने निरीक्षण किया। मां दुर्गा टोली प्रथम, वीरांगना और पदमावती टोली द्वितीय, मां सरस्वती टोली ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य वीरू सिंह ने विजेता टोलियों को पुरस्कृत किया। संचालन गाइड कैप्टन रजनी कुमारी ने किया। संवाद