बदायूं

Budaun News: 100 मीटर की दौड़ में धर्मेंद्र व शीतल अव्वल

Connect News 24

Dharmendra and Sheetal topped in 100 meter race.

दहगवां में आयाजित दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद

युवा कल्याण एवं विकास दल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। युवा कल्याण एवं विकास दल की तरफ से दहगवां में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। जो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सागर के मार्गदर्शन में मां शारदा इंंटर कॉलेज परिसर में हुई।

इसमें सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र प्रथम, दुर्वेश द्वितीय, सब जूनियर महिला वर्ग में शीतल प्रथम, नेहा द्वितीय, जूनियर पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, नीरेश द्वितीय, जूनियर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम, रजनी द्वितीय और सीनियर पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, विशाल द्वितीय रही।

वहीं सब जूनियर पुरुष वर्ग की लंबीकूद में भुवनेश प्रथम, उदय प्रताप द्वितीय, महिला वर्ग में सुमन प्रथम, नेहा द्वितीय, सीनियर पुरुष वर्ग के लंबीकूद में अरमान प्रथम, राजेश द्वितीय, सीनियर वर्ग कबड्डी में जरीफनगर प्रथम, मालपुर द्वितीय और सीनियर में रसूलपुर टाइल्स प्रथम, आदमपुर द्वितीय रही। ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, सतीश कुमार देवेंद्र सिंह, सुरेश यादव मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button