बदायूं

Budaun News: सिविल पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष बने प्यारे सिंह

Connect News 24

Pyare Singh becomes president of Civil Pensioners Council

उप्र राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव को सम्मानित करते पदा​धिक

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के लिए प्यारे सिंह यादव को अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को अध्यक्ष एवं नयी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

मुख्य कोषाधिकारी के प्रतिनिधि सहायक कोषाधिकारी राजीव कुमार एवं लेखाकार अकरम हुसैन की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष ओपी शर्मा ने प्यारे सिंह को पगड़ी पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा।

इसके बाद नवनियुक्ति पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सुजान सिंह राठौर ने महामंत्री, गुलाब सिंह राठौर ने कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीके अग्रवाल ने उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी, महेश मित्र ने उपाध्यक्ष सांस्कृतिक, हरिओम वर्मा ने मंत्री तथा रवीन्द्र मोहन सक्सेना व डॉ. हाकिम सिंह ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।

इसके अलावा राधेश्याम को संयुक्त मंत्री, महेन्द्र सिंह यादव को उपाध्यक्ष, ग्यादीन मौर्य को लेखा परीक्षक की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष डीके अग्रवाल ने संगठन की मजबूती एवं एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। संरक्षक भीमसेन सागर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं तथा हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर साहित्यकार अशोक खुराना, संरक्षक सुरेशचन्द्र सक्सेना, आचार्य प्रताप सिंह, महेशचन्द्र सक्सेना, सीमा यादव, श्यामचन्द्र गुप्ता, योगेश कुमार चतुर्वेदी, प्यारेलाल पाल, मनसुख लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष कुमार शर्मा ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button