बदायूं

Budaun News: नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रति किसानों को जागरूक किया

Connect News 24

विकास भवन सभागार में हुआ किसान दिवस का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। किसान दिवस पर किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया गया। किसानों से खेतों की मिट्टी स्वस्थ रखने के लिए नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का प्रयोग करने की अपील भी अधिकारियों ने की।

बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने कृषि विभाग द्वारा कृषकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जनपद में फसलों के लिए आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हैं। अपील की कि किसान रसायनों का प्रयोग करने के बजाय नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का प्रयोग करें, ताकि खेतों की मिट्टी स्वस्थ रहे और उसकी उर्वरता बनी रहे।

इस दौरान किसान देवेन्द्र सिंह ने गन्ने की फसल का समय से भुगतान न होने के संबंध में बताया, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि कुछ किसानों का भुगतान अभी किया गया है। जो किसान बजट के अभाव में रह गए हैं उनका भुगतान 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत कर दिया जाएगा।

आमगांव के किसान गिरीश सिंह ने फसल बीमा दिलाने की बात कही, जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमा कंपनी द्वारा किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

पशुॉपालन विभाग के डाॅ. बृजेश कुमार ने कहा कि जो किसान पशुओं के लिए केसीसी लेना चाहते है, वे दो पशुओं के लिए 50 हजार का केसीसी ले सकते है। उप कृषि निदेशक ने कहा कि जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त प्राप्त नहीं हुई है, वे किसी सीएससी पर जाकर अपना स्टेटस निकलवा लें ताकि उन्हें इसके कारण की जानकारी हो सके।

यदि किसान की ई-केवाईसी नहीं हुई हो तो वे इसे पूरा करा लें। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी ई-केवाईसी की जा रही है। उन्होंने भूअंकन और खाते को आधार से लिंक कराने की भी जानकारी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button