Budaun News: संविलियन स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव वैन के संविलियन विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बीएसए स्वाति भारती, एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। बीएसए ने प्रतिदिन विद्यालय आने के लाभ को बताए। बीईओ गौतम प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासोल जसा के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न दिए। दिवाकर मिश्रा, अजीत रस्तोगी, रविन्द्र गौतम, होराम सिंह, दिव्या, महिपाल, अनुपम, दिव्यांशी आदि मौजूद रहे। संवाद