रामपुर

Rampur News: ठेकेदार के नामजद हत्यारोपी मां बेटा आला कत्ल समेत गिरफ्तार

Connect News 24

केमरी, बिलासपुर। केमरी थाने के ग्राम जिवाई जदीद निवासी ठेकेदार यश कुमार सिंह के नामजद हत्यारोपी मां बेटा को पुलिस ने तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

20 मई की शाम करीब केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम जवाई जदीद निवासी मुकेश कुमार सिंह का ठेकेदार पुत्र यश कुमार सिंह 22 बाइक से उत्तराखंड की एक फैक्टरी से ड्यूटी कर अपने घर पहुंचा था। मृतक के पिता ने केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव निवासी जगबीर सिंह पुत्र सिपाही सिंह व जगबीर के पुत्र उपेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, जगबीर की पत्नी स्नेहा देवी तथा दामाद रिंकू निवासी ग्राम नवाबगंज थाना पटवाई ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों, तबल, तलवार, गड़सा, फरसा आदि के जरिए घेरकर उसके पुत्र पर हमला कर दिया था। हमला करके सभी ने उसे मौके पर ही मार डाला था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर संसार सिंह ने भी रात में ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया था। केमरी थाना प्रभारी शिव प्रभात सिंह के अनुसार, सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नामजद सुधीर कुमार सिंह व उनकी मां स्नेहा देवी उर्फ शशि पत्नी जगवीर सिंह को रास् डंडिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त लोहे की राड भी उनके घर से बरामद कर ली है। केमरी थाना प्रभारी के अनुसार घटना के बाद नामजद अन्य हत्यारोपी भी घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस की तीनों टीमें नामजद अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं, उनका दावा है कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button