रामपुर
Rampur News: गांव में खूंखार कुत्ते ने बालक पर किया हमला
शाहबाद। भीषण गर्मी में कुत्ते भी खूंखार होते चले जा रहे हैं। तहसील क्षेत्र के चंद्रपुर सालिस गांव निवासी बालक सक्षम पर एक खूंखार कुत्ते ने बालक के सीधे चेहरे पर किया। इससे उसके चेहरे पर गहरा घाव हो गया। इस गहरे घाव के कारण उसके खून निकल आया। परिजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने जख्मी हालत में बालक के एंटी रैबीज भी लगवा दी। परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व में भी गांव ने कुत्तों ने कई को काट चुके है।संवाद


