रामपुर

Rampur News: 40 किलो सोने की अशर्फियां होने का झांसा दे ठगे छह लाख

Connect News 24

रामपुर। तंत्र-मंत्र और बाबा के बहकावे में एक परिवार आ गया। घर में चालीस किलो अशर्फियां दबी होने की बात बताकर बाबा ने छह लाख रुपए ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने आरोपी बाबा समेत दो के खिलाफ तहरीर दी गई है।

थाना कुंडा निवासी इरफान अली खान की पत्नी शाइस्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शम्मी नामक एक बाबा इलाज करने के बहाने उनके घर में आता था। साजिश के तहत उसने घर में सोने का घड़ा बताया था। उस घड़े में चालीस किलो सोने की अशर्फियां बताई थी। इन अशर्फियों का लालच देकर परिवार वालों से लगभग छह लाख रुपए अलग अलग समय-समय पर ले लिए। उसने कमरे में एक मटका भी गाड़ दिया था और उसमे 40 किलो सोने की अशर्फियां होने का दावा किया। कहा कि सात माह बाद मियाद पूरी होने पर उक्त मटके को निकालना है। मियाद पूरी होने पर परिवार के लोगों को सात माह के बाद मियाद पूरी होने पर घड़ा देखा तो इसमें उसमें काली मिट्टी भरी हुई थी। काली मिट्टी देखकर परिवार के लोग चकित रह गए। जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ उन्होंने आरोपी बाबा और उसके समर्थक से अशर्फियां न होने की बात कही। आरोप है कि बाबा ने धमकी देते हुए 24 घंटे में उनके मर जाने की धमकी भी देदी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button