रामपुर

Rampur News: मुर्गे ने खोली विवाहिता के प्रेम प्रसंग की पोल,

Connect News 24

मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव में मुर्गे के कारण विवाहिता के प्रेम संबंधों की पोल खुल गई। पति-पत्नी के बीच दरार इतनी बढ़ गई कि पति ने ससुरालियों को कॉल कर कह डाला कि अपनी बेटी को अपने घर ले जाओ, क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके खिलाफ साजिश रच रही है।

मुस्लिम समुदाय में प्रत्येक माह चंद्र दर्शन के अनुसार 11 तारीख को शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानि बड़े पीर साहब को ग्यारहवीं मनाई जाती है। एक परिवार में पति और पत्नी ने एक मुर्गा पाला और ग्याहरवीं के दिन उसे हलाल कर फातेहा करने का निश्चय किया। बताते हैं कि बीते शुक्रवार शाम घर में पल रहा मुर्गा गायब हो गया। गृहस्वामी ने जानकारी निकाली तो मुर्गे का पता चल गया। उसने चौकी पुलिस को गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुर्गा चोरी की तहरीर दे दी। पुलिस ने जब आरोपी को उठा कर पूछताछ की तो पता चला कि युवक ने मुर्गा गृहस्वामी की पत्नी से लिया था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया की उसने ही मुर्गा बेचा था।

इसके चलते पति को शक हुआ कि पत्नी और युवक प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने युवक को तो छोड़ दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तकरार के साथ हंगामा बढ़ गया। पति ने अपने ससुराल वालों से शिकायत कर दी कि उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ साजिश रच रही है। उसने पत्नी को अपने घर में रखने से इन्कार कर दिया और उसके परिजन से कहा कि वह अपनी बेटी को अपने घर ले जाएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button