Rampur News: फर्म की आईडी हैक कर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप में खरीद कर काटने का कारोबार करने वाले एक फर्म स्वामी ने कुछ लोगों के खिलाफ उनकी फर्म की आईडी हैक कर धोखाधड़ी कर गैर प्रदेशों में नीलम की गई वस्तुएं खरीद कर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिशनपुर जागीर निवासी वीरेंद्र दीप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह परिवहन आयुक्त लखनऊ द्वारा अधिकृत अपनी फर्म में लाइसेंस के आधार पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप नीति के तहत काटने का कारोबार करते हैं। वह वाहनों की नीलामी भी लेते हैं। उनका आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने 12 अप्रैल को उनके आईडी का पासवर्ड हैक कर दया और कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में नीलम की गई वस्तुएं खरीद लीं। जिनका उन्हें पता ही नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 419, 420, 66 डी के तहत एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद


