रामपुर

Rampur News: जीएसटी से व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं

Connect News 24

रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की समीक्षा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सफलता पूर्वक संपन्न होने पर पदाधिकारियों की मेहनत को सराहा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य ने कहा की जीएसटी विभाग से आम व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। व्यापारी अपने फर्म के बिल रजिस्टर आदि समायोजित रखें। बाहर बोर्ड पर फर्म का नाम व जीएसटीएन नंबर आदि अंकित कराएं। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी अपना कारोबार नियम अनुसार फर्म के लाइसेंस लेकर करता है और समय-समय पर टैक्स के रूप में राजस्व जमा करता है। फिर भी अधिकारियों द्वारा व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता है। व्यापार मंडल इसकी घोर निंदा करता है। कहा कि आवश्यकता हुई तो विभाग के खिलाफ व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन कर सड़क पर भी उतर सकता है। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष कमल रस्तोगी, युवा नगर अध्यक्ष नवीन भाटिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील कौशिक, छोटे लाल रस्तोगी, चिराग गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button