रामपुर

Rampur News: यश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद

Connect News 24

केमरी/ बिलासपुर। केमरी पुलिस ने ठेकेदार यश कुमार सिंह की हत्या में नामजद मुख्य हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार भी उसके घर से बरामद कर ली है। वहीं, पुलिस सभी हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी करने में भी जुटी है। शीघ्र ही सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी अमल लाई जा सकती है।

20 मई की शाम करीब केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम जवाई जदीद निवासी मुकेश कुमार सिंह का ठेकेदार पुत्र यश कुमार सिंह 22 बाइक से उत्तराखंड की एक फैक्टरी से ड्यूटी कर अपने घर पहुंचा था। मृतक के पिता ने केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव निवासी जगबीर सिंह पुत्र सिपाही सिंह व जगबीर के पुत्र उपेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, जगबीर की पत्नी स्नेहा देवी तथा दामाद रिंकू निवासी ग्राम नवाबगंज थाना पटवाई ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों, तबल, तलवार, गड़सा, फरसा आदि के जरिए घेरकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर संसार सिंह ने भी रात में ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया था। केमरी थाना प्रभारी शिव प्रभात सिंह के अनुसार, मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नामजद मुख्य हत्यारोपी जगवीर सिंह निवासी जिवाई जदीद को रामपुर रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज के सामने से गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त तलवार को भी उसके घर से बरामद कर लिया। केमरी थाना प्रभारी के अनुसार घटना में नामजद तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद फरार तीन अन्य हत्यारोपी भी घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस की तीनों टीमें नामजद अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिशें दे रही हैं, उनका दावा है कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार के हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button