Rampur News: सैफनी प्रकरण में सीडीआर खंगाल रही पुलिस, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
सैफनी/शाहबाद। सैफनी दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार में है। जबकि इस बीच पुलिस सीडीआर खंगाल रही है और सर्विलांस की मदद से डेटा इकट्ठा करके प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
20 मई की रात को सैफनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसको बंधक बनाकर तीन लोगों ने पीड़ित युवक की पत्नी और और नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना की सूचना के बाद एएसपी डॉ. संसार सिंह और एसपी अशोक कुमार शुक्ला घटना स्थल पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था। साथ ही पीड़ितों के साथ बातचीत की थी। ज्ञात रहे कि इसी प्रकरण में सैफनी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया था कि बीस मई की रात में पीड़ित ने चोरी होने की घटना पुलिस को बताई थी। चोरी की घटना के बाद पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने 21 मई को चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं रविवार सुबह पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी व नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चोरी के मुकदमे में ही सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं को तरमीम कर दिया था। बाद में पीड़ित मां और बेटी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस अंतिम मेडिकल की रिपोर्ट के इंतजार में है। हालांकि इस बीच पुलिस सर्विलांस की मदद से डाटा इकट्ठा करने के बाद जांच में जुटी हुई है। तो वहीं पुलिस सीडीआर भी गेंहता के साथ खंगाल रही है। पुलिस इस प्रकरण की जांच के लिए सीडीआर और सर्विलांस की मदद ले रही है।


