पीलीभीत

Pilibhit News: शारदा नदी में नहाने गए दो युवक डूबे

Connect News 24

– एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। गंगा दशहरे पर शारदा नदी में नहाते समय तीन युवक डूबने लगे। इसमें एक युवक को बचा लिया गया जबकि दो डूब गए। देर शाम तक दोनों की तलाश जारी थी। घटना लखीमपुर खीरी क्षेत्र में हुई।

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ लाल निवासी तीन लोग गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्नान करने के लिए लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव महाराजनगर कांपटांडा स्थित शारदा में स्नान के लिए थे। स्नान के दौरान सुरेश शर्मा का पुत्र अनिकेत (19), नन्हे लाल का पुत्र रजनीश कुमार (20) और शंकर (30) डूबने लगे। शंकर लाल किसी तरह नदी से बाहर आ गया पर अनिकेत और रजनीश का कोई पता नहीं चला। शंकर के जानकारी देने के बाद दोनों युवक की तलाश की गई पर कोई जानकारी नहीं मिली।

तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना हो जाने के बाद भी किसी जिम्मेदार ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। इसके साथ ही इसी थाना क्षेत्र के गांव कुर्रैया का एक युवक भी नदी में डूब गया, लेकिन किसी वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button