पीलीभीत

Pilibhit News: नदी में डूब कर छात्र की मौत

Connect News 24

student died by drowning in the river

आयुष का फाइल फोटो।

बीसलपुर में किशनी नदी में नहाने गया था बालक

गोताखोरों ने दोपहर बाद बरामद किया शव

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। गंगा दशहरे पर किशनी नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। दोपहर बाद गोताखोर उसका शव बरामद कर सके।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी प्रेमपाल राठौड़ ने बताया कि उनका पुत्र आयुष (14) मंगलवार को गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र के ही गांव किशनी में देवहा नदी के किनारे लगने वाले गंगा दशहरा मेले में गया था। वह कुछ बच्चों के साथ नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूब गया। आयुष तैरना नहीं जानता था। उसके साथ के बच्चे घबरा गए। उन्होंने नदी से निकलकर मेले में मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। गांव से कुछ गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम को बमुश्किल छात्र का शव नदी से निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ गई ।

आयुष एक निजी विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता था। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता प्रेमपाल, मां यशोदा देवी, छोटे भाई रजत ,बहन अनीता ,प्रीति और रजनी का रोते-रोते बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button