किसानों की समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत : राकेश टिकैत
लखीमपुर जाते समय भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पीलीभीत में भी महापंचायत होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों और फसलों का ध्यान रखें ताकि अनाज की अच्छी पैदावार हो।
मंगलवार को लखीमपुर खीरी जाते समय रास्ते में भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका असम हाईवे के खुटार चौराहा पर स्वागत किया। इस दौरान टिकैत ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से लेकर उनका निराकरण कराना है। पीलीभीत में भी महापंचायत होगी। इसके लिए किसान तारीख तय कर लें।
दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन पर उनका कहना था कि खेल कमेटी अपना फैसला दे, भाकियू उनके साथ है। इस दौरान भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, लालू मिश्रा, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, गुरदीप सिंह, लालन शुक्ला, रमेश मिश्रा, दामोदर प्रसाद यादव, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।