बदायूं

Budaun News: मौसमी सब्जियों की भरमार, गिरे दाम

Connect News 24

Plenty of seasonal vegetables, prices fall

सब्जी मंडी में खरीददारी करते लोग। संवाद

– कीमतें घटने से लोगों को मिल रही है काफी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। पेट्रोल, डीजल पर छाई महंगाई ने लोगों कमर तोड़ रखी है। वहीं पिछले दिनों सब्जियों के दाम भी काफी ज्यादा थे। जिसकी वजह से लोग परेशान थे, लेकिन मौसमी सब्जियों की आवक होने की वजह से दाम में गिरावट आयी है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

जिले में गंगा और रामगंगा होकर निकल रही है। इसका फायदा मौसमी फसलों के दौरान ज्यादा देखने के लिए मिलता है, क्योंकि स्थानीय सब्जियों की पैदावार ज्यादा होने पर भीषण गर्मी वाले महीने जून में भी सब्जियों के दाम में उछाल नहीं आया है, बल्कि दाम में कमी आ गई। सब्जी दुकानदार रिंकू की मानें तो कछला, उझानी, कादरचौक, उसहैत की तरह काफी मात्रा में सब्जी की खेती होती है, क्योंकि ये इलाके गंगा किनारे वाले है। जिसकी वजह से यहां पर फसलों को पानी भरपूर मात्रा में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में इन दिनों सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं, हालांकि इन सब्जियों को खेतों में वैसे किया जाता, तो इस गर्मी में पानी की लागत ज्यादा आती। जिसकी वजह से इसके दामों में बढ़ोतरी होती।

प्याज, अदरक, लहसुन पर छाई महंगाई

स्थानीय सब्जियों के अलावा प्याज, अदरक, लहसुन की बात करें, तो इसकी कीमतों में पिछले 10 दिनों में काफी इजाफा हुआ है। जहां पहले प्लाज 15 रुपये था, वह अब 20 रुपये हो गया है। इसके अलावा लहसुन 100 से 120 रुपये, अदरक 200 रुपये से 240 रुपये पहुंच गई है।

सब्जी पहले अब तोराई 20 10

कद्दू 10 10

लौकी 15 15

भिंडी 20 20

टिंडा 60 40

गोभी 40 30

परमल 80 60

अरबी 80 50


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button