पीलीभीत

Pilibhit News: फिर कोर्ट गए डॉक्टर..नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Connect News 24

Doctor went to court again..ultrasound was not done

सुना पड़ा जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद

– सोमवार को भी कई मरीज जिला अस्पताल से लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिला अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। आए दिन कोर्ट का समन आने पर रेडियोलॉजिस्ट जिले से बाहर चले जाते हैं। इसके चलते अल्ट्रासाउंड की सुविधा बिल्कुल ठप हो जाती है।

सोमवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। मरीजों को पूछताछ केंद्र से लगातार बताया जाता रहा कि रेडियोलॉजी में आज भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे। इससे पहले शनिवार को भी ये रेडियोलॉजिस्ट लखीमपुर कोर्ट से समन आने पर चले गए थे। इससे तब भी दिन भर अल्ट्रासाउंड नहीं हुए और मरीजों को परेशान होना पड़ा।

सोमवार को शहर की रहने वाली आयशा, उर्मिला, सोमवती समेत आधा दर्जन महिलाएं पहले तो काफी देर तक इंतजार करतीं रहीं कि शायद चिकित्सक आ जाएं और अल्ट्रासाउंड हो जाएं लेकिन जब पूछताछ केंद्र पर मालूम किया गया तो रेडियोलाॅडिस्ट के मौजूद न होने के संबंध में जानकारी मिली। इसको लेकर मरीज मायूस होकर लौट गए।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ वीके वर्मा ने बताया कि नौकरी के 27 साल लखीमपुर में बीते हैं। ऐसे में कई कई मेेडिको लीगल मामलों के एक्सरे किए। अब जब लखीमपुर कोर्ट से समन आता है तो जाना ही पड़ता है। शनिवार को भी लखीमपुर कोर्ट गए और सोमवार को भी इसी कोर्ट में जाकर रिपोर्ट की पुष्टि करनी पड़ी।

00

अभी चिकित्सकों की कमी है, पहले संयुक्त जिला अस्पताल था। अब मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिला है। चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी तो समस्या खत्म हो जाएगी। कोर्ट का समन न्यायिक प्रक्रिया है।

– डॉ संजीव सक्सेना, प्राचार्य स्वशासी मेडिकल कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button