पीलीभीत

Pilibhit News: जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, धक्का-मुक्की की नौबत

Connect News 24

Patients increased in the district hospital, there was a scuffle

जिला अस्पताल के फिजीशियन की ओपीडी में घुसने की जद्दोजहद करता पुलिसकर्म ी। संवाद

– दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक घंटों लाइन में लगे रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की इतनी संख्या बढ़ी कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक घंटों मरीज लाइन में लगे रहे।

यूं तो जिला अस्पताल में प्रतिदिन सात से आठ सौ मरीज पहुंचते हैं लेकिन सोमवार को ओपीडी का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। दवा वितरण काउंटर से लेकर फिजिशियन की ओपीडी के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

दवा वितरण काउंटर पर महिला मरीज आपस में धक्का-मुक्की करती दिखीं तो अस्पताल रोगी सहायता केंद्र पर तैनात कर्मचारी व सफाई कर्मी हालात को संभालते दिखे। वहीं फिजिशियन के कक्ष में मरीजों की जबरदस्त संख्या रही।

00

सोमवार को वैसे भी मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है लेकिन पांच जून को आंकड़ा एक हजार के पार चला गया। अगले सोमवार से अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे मरीजों को दिक्कत न हो।- डॉ संजीव सक्सेना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

जिला अस्पताल के फिजीशियन की ओपीडी में घुसने की जद्दोजहद करता पुलिसकर्म ी। संवाद

जिला अस्पताल के फिजीशियन की ओपीडी में घुसने की जद्दोजहद करता पुलिसकर्म ी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button