बदायूं

Budaun News: मेडिकल कॉलेज को मिली एमबीबीएस के फाइनल ईयर की एनएमसी से मान्यता

Connect News 24

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस के फाइनल ईयर की मान्यता राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने दी है। एनएमसी से मान्यता मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हर्ष जताया है। मान्यता मिलने के बाद इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में 100 और छात्र-छात्राओं को नीट परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिल सकेगा।

वर्ष 2019 में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हुई थीं। मौजूदा समय में यहां एमबीबीएस के 400 छात्र अध्ययनरत हैं। यहां मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एमबीबीएस के फाइनल ईयर की मान्यता के लिए एनएमसी से आवेदन किया था। एनएमसी ने यहां मानकों का ब्योरा मांगा तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मानक पूरे दर्शाते हुए रिपोर्ट भेजी।

इसके बाद एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) ने अब वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए फाइनल ईयर की मान्यता दी है। प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि अब वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एमबीबीएस के 100 और छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा। वह नीट की परीक्षा के माध्यम से यहां प्रवेश ले सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button