पीलीभीत

हिंदुओं के लिए हुई है आर्यसमाज की स्थापना : यशोदा आर्या

Connect News 24

बीसलपुर। बदायूं की आर्यसमाज विदुषी यशोदा आर्या ने कहा कि महर्षि दयानंद ने हिंदुओं के लिए आर्यसमाज की स्थापना की थी।

यशोदा आर्य ने गांव मझगवां मेें चल रहे आर्यसमाज के तीन दिवसीय वैदिक सत्संग में बुधवार को अंतिम दिन श्रद्धालुओं से कहा कि महर्षि दयानंद का हिंदुओं को आभारी रहना चाहिए। आर्यसमाज हिंदुओं के लिए वरदान है। बरेली के आर्यसमाज विद्वान यशदेव हितैषी ने कहा कि आर्यसमाज ने हिंदुओं के लिए बहुत कुछ किया है। इस समय भी बहुत कुछ कर रहा है। बरेली के कस्बा बहेड़ी से आए आर्यसमाज विद्वान विमल देव अग्निहोत्री ने कहा कि आर्यसमाज ने बहुत पाखंडों को दूर किया है। भविष्य में भी आर्यसमाज इसके लिए कृत संकल्पित है। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button