Pilibhit News: पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर शुरू

योग करते साधक। संवाद
– पहले दिन काफी संख्या में पहुंचे लोग, कराया गया योग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ बुधवार को कान्हा प्लाजा में शुरू हुआ। शिविर में लोगों को मोटापा निवारण के संबंध में कई जानकारी दी गईं। योग भी कराया गया।
शिविर का प्रारंभ भारतीय योग संस्थान के क्षेत्रीय प्रमुख शरद मिश्रा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। संजय अग्रवाल ने शिविर प्रारंभ की घोषणा की। संगठन मंत्री मोहित अग्रवाल ने संचालन किया। इस दौरान राजीव सिंघल ने सूक्ष्म शारीरिक क्रियाएं कराई और तृप्ति मिश्रा,राजीव अग्रवाल, शोभित बाजपेई ने विभिन्न आसनों को कराया।
विनय आनंद ने विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों का प्रदर्शन किया। रमेश कुमार ने हस्त मुद्राओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हस्त मुद्राएं लगाकर किस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है एवं शरीर के पंचतत्व को कैसे संतुलित किया जा सकता है, के बारे में प्रभावी ढंग से बताया।
विक्रम सक्सेना ने भारतीय योग संस्थान का परिचय दिया। संजय अग्रवाल ने योग का महत्व समझाया। डॉ भरत कंचन ने मोटापा होने के कारण और उसके निवारण के बारे में बताया। शिविर अभी चार दिन और चलेगा।