पीलीभीत
Pilibhit News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक
बिलसंडा। सीएचसी से गांव में मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस को रास्ते में एक खनन की ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
बृहस्पतिवार दोपहर को सरकारी एम्बुलेंस क्षेत्र के गांव मझगवां से मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान रौतापुर रोड पर सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस पहले खंभे से टकराई इसके बाद ट्रैक्टर ने एंबुलेंस में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस का परिचालक बाल-बाल बच गया। टक्कर लगने के बाद मौके से चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। संवाद



