बरेली

Bareilly: कलेक्ट्रेट परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, धमाके के साथ उठीं लपटें, मची अफरातफरी

Connect News 24

Fire broke out in the transformer kept in the collectorate premises

ट्रांसफार्मर के पास से बाइक हटाते पुलिसकर्मी व अन्य लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ उठतीं आग की लपटें देख लोग घबरा गए। कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने में जुट गए। इस बीच सूचना मिलने पर दमकलकर्मी पहुंच गए। उन्होंने पानी की बौछार कर आग बुझाई।

शुक्रवार दोपहर को कलेक्ट्रेट में अफसर और कर्मचारी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। परिसर में लोगों का आना जाना जारी था। तभी अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग गई। आवाज सुनकर कलेक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। जहां पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, वहां दोपहिया वाहन खड़े हुए थे। 

कर्मचारी व अन्य लोग अपने वाहनों को हटाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी से आग भड़क गई।   


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button