बदायूं

Budaun News: बिल्सी में 24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Electricity failure in Bilsi for 24 hours, people demonstrated

बिजली ठप होने पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते साहबगंज के लोग। संवाद

बिल्सी (बदायूं)। कस्बे में 24 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रहने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कस्बे के वार्ड सदस्य एवं भाकियू नेता शाहनवाज अल्वी ने कहा कि मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। उनकी केबल काफी जर्जर है। इससे लगातार फाल्ट हो रहे हैं। इस कारण कई घंटे से आपूर्ति बाधित है। कई बार लाइन बदलवाने और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, बावजूद इसके अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

वार्ड सदस्य खुर्शीद बानो ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात से साहबगंज चौराहा पर फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि बाद में उसे सही करा दिया गया। इस दौरान रफीक अहमद, यासीन अल्वी, अनुज गिरी, राजू सागर, विक्रम माहेश्वरी, इमरान, जमील अमहद, जाबिर अल्वी, जहीर अहमद, तसब्बर अली, कल्लू चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button