बदायूं

Budaun News: शहर के तीन मोहल्लों में ठप हुई पेयजल व्यवस्था

Connect News 24

बदायूं। गर्मी में शहर के तीन मोहल्लों की पेयजल व्यवस्था बिगड़ गई है। शुक्रवार सुबह से मीरा जी चौकी, प्रोफेसर कॉलोनी और पथिक चौक इलाके में पानी नहीं आया। इससे लोगों ने किसी तरह पानी का इंतजाम किया और रोजमर्रा के कार्य निपटाए लेकिन लगातार शाम और शनिवार सुबह तक पानी नहीं आने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को शिकायत की थी। तब कर्मचारियों को भेजकर पेयजल व्यवस्था ठीक कराई गई। तब कहीं दोपहर में पेयजल आपूर्ति हो सकी। ईओ दीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि पेयजल व्यवस्था ठीक करा दी गई है। अब कोई दिक्कत नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button