बदायूं

Budaun News: बच्चों ने सीखा योग करके निरोगी रहना

Connect News 24

Children learned to stay healthy by doing yoga

उझानी में योग करते बच्चे। संवाद

उझानी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चले रहे समर खेलकूद कैंप के तहत रविवार को बच्चों को योग से निरोगी रहने के तरीके बताए गए।

योग प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को जोगिंग, प्राणायाम, कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, आसन भुजंग, आसन उत्तानपाद आदि के बारे में भी समझाया। उन्हें रिहर्सल भी कराया। कहा- योग करने से शरीर निरोगी रहता है। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती भी मिलती है। साथ ही उन्हें खेल-खेल में सेहत दुरुस्त रखना भी सिखाया गया। इस मौके पर चांद मोहम्मद, इकबाल अहमद, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, रामदास यादव, विजय सक्सेना, राजू भूटानी, कौशलेंद्र सोलंकी, मनोज यादव, सुनील यादव, अनिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button