बरेली

Bareilly News: ब्यूटी पार्लर संचालिका का अंगूठियों से भरा पर्स ट्रेन में छूटा, जीआरपी ने लौटाया

Connect News 24

बरेली। वाराणसी से शाहजहांपुर आ रही ब्यूटी पार्लर संचालिका का सोने की आठ अंगूठियों और एक चेन से भरा पर्स कोच के शौचालय में छूट गया। कड़ी मशक्कत कर यात्री के बारे में पता लगा कर जीआरपी के जवानों ने मुरादाबाद में पर्स को लौटाया। पुलिसकर्मियों के इस कार्य की सराहना की गई है।

जंक्शन पर पहुंची 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में जीआरपी के जवान नौशाद अली और कृष्णवीर सिंह चेकिंग कर रहे थे। स्लीपर कोच संख्या बी-2 में शौचालय की सीट के पास महिला का पर्स दिखाई दिया। पर्स को खोलकर देखा गया तो उसमें सोने की आठ अंगूठी, चांदी की दो अंगूठी, एक लॉकेट और एटीएम व कुछ जरूरी कागजात थे।

दोनों सिपाहियों ने वहां यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन पर्स की मालिक का पता नहीं चला। कागजात खंगाले गए तो मालूम हुआ की शाहजहांपुर के मोहल्ला रंग महला निवासी प्रतीक अरोरा से पर्स का कोई संबंध है। प्रतीक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह पत्नी वैशाली के साथ वाराणसी से ट्रेन में बैठे हुए थे।

शाहजहांपुर में उतर गए, उनकी पत्नी पर्स को ट्रेन में ही भूल गई। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने पर पर्स सौंप दिया। पर्स करीब ढाई लाख रुपये तक के जेवर थे। एसपी आशुतोष शुक्ला ने पुलिसकर्मियों पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button