बदायूं

Budaun News: बिल्सी क्षेत्र की जर्जर लाइनें बदली जाएंगी

Connect News 24

Dilapidated lines of Bilsi area will be replaced

विधायक हरीश शाक्य मीडिया से मुखातिब होते हुए। संवाद

बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में जर्जर लाइनों से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे जर्जर लाइनें बदली जाएंगी। पावर कॉरपोरेशन की ओर से जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

सोमवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित गेस्ट हाउस में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता जर्जर लाइनों से ज्यादा परेशान थी। वह लगातार लाइनें बदलवाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उन्हें जर्जर लाइनों के संबंध में प्रस्ताव सौंपा था। अब जर्जर लाइनों को बदलवाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत 25 लाख रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं।

विधायक ने बताया कि नगर में रोडवेज बस स्टैंड और फायर स्टेशन के निर्माण को भूमि चयन कर ली गई है और संबंधित विभाग को उपलब्ध भी करा दी गई है। इसके लिए भी जल्द धनराशि स्वीकृत हो जाएगी। उन्होंने कई सड़कों का निर्माण कराया है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर उपलब्धियां भी गिनाईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button