पीलीभीत

मातम में बदलीं खुशियां: बहन की डोली उठने से पहले हादसे में भाई की मौत, सामान लेकर आ रहा था बरातघर

Connect News 24

Brother died in accident before sister marriage in Pilibhit

अहिवरनलाल का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में शादी से पहले दुल्हन की भाई की मौत हो गई। वह शादी समारोह के लिए खरीदारी कर बाइक से बरातघर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से बहन की डोली उठनी थी, उसी घर से भाई की अर्थी उठी। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। 

दियोरिया कोतवाली के गांव बकैनिया दीक्षित निवासी महेंद्रपाल ने बताया कि रविवार को गांव बिहारीपुर हीरा के पास एक बरात घर में उनकी पुत्री किरन की शादी थी। उनका बेटा अहिवरनलाल बीसलपुर से जरूरी सामान खरीदकर बाइक से बरात घर जा रहा था। 

रविवार देर रात हुई थी मौत 

बिहारीपुर हीरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। हादसा होने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button