बरेली

Bareilly News: डॉ. बजृश्वेर सिंह को मिला थिएटर उन्नयन अवॉर्ड, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

Connect News 24

Dr. Bajrishwer Singh honored with Theater Upgradation Award in Lucknow

राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया अवार्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डॉ. बजृश्वेर सिंह को मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने थिएटर उन्नयन अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से दिया गया है। यह अवार्ड 2020 में चयनित लोगों को दिए जा रहे हैं। उस समय कोविड के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका था।

डॉ. बजृश्वेर सिंह ने कहा कि यह अवार्ड मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे साथ दो दशकों से भी अधिक समय से थिएटर की सेवा में जुटे तमाम कलाकारों के प्रयासों को आज सम्मान दिया गया है। इससे हम सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम पहले से भी अधिक लगन और मेहनत के साथ थिएटर की सेवा में जुटेंगे। कहा कि अवार्ड समारोह में ही राज्यपाल ने रंग विनायक रंगमंडल की संगीतमयी रामलीला पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों के साथ काम करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

बता दें कि डॉ. बजृश्वेर सिंह ने विंडरमेयर थिएटर ब्लैक बॉक्स की स्थापना की और 50 से अधिक नाटक लिखे हैं। देश के जाने-माने थिएटर कलाकारों को बरेली में बुलाकर 13 राष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित कराए हैं। इसके अलावा 500 से अधिक युवा कलाकारों को प्रशिक्षण दिलाने का काम किया है। उन्होंने पैलेडिन और जिंदगी जरा सी है, जैसे दो शानदार नाटक लिखे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button