बदायूं

Budaun News: घरों के ऊपर से गुजर रहीं हाइटेंशन लाइनें कहीं बन न जाएं जानलेवा

Connect News 24

High tension lines passing over houses should not become fatal

बिसौली में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते लोग। संवाद

बिसौली। नई तहसील कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रहीं जानलेवा हाईटेंशन लाइनें हटाने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अभियंता रामलाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि अक्सर तेज हवा के चलने से हाईटेंशन लाइन के झूलते तार मकानों को छू जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बीती 30 मई को झालर के तार इस लाइन से टकराने पर नई तहसील कालोनी निवासी रूपकिशोर उपाध्याय के घर में करंट दौड़ गया था। हादसे में उनका युवा पुत्र शोभित शर्मा गंभीर रूप से झुलस गया, उसका अभी मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले भी इसी हाईटेंशन लाइन से और भी नुकसान हुआ है। व्यापार मंडल भी इन लाइनों को हटाने के लिए ज्ञापन दे चुका है।

एक्सईएन रामलाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन को हटाने की स्वीकृति के लिए वह प्रबंध निदेशक को जल्द ही पत्र भेजेंगे। वहां से स्वीकृति मिलते ही लाइन हटाने का कार्य कराया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक, आशुतोष पाठक, अमित कुमार शर्मा, रूपकिशोर उपाध्याय, राजकिशोर शुक्ला, किशनवीर सिंह यादव, चौधरी हिम्मत सिंह, राजकुमार शर्मा, अमित गुप्ता, ओमेंद्र यादव, हरिश्चंद यादव, मोहित यादव आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button