बदायूं

Budaun News: डंपर में टकराई बाइक, दरोगा की मौत

Connect News 24

Bike collided with dumper, inspector died

मृतक सुशील कुमार का फाइल फोटो।

बदायूं/बिनावर। थाना क्षेत्र में रोड किनारे खड़े डंपर में बाइक टकराने से दरोगा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) के वार्ड नंबर एक निवासी सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार की तैनाती पुलिस लाइन में थी। कुछ समय पहले ही वह हेड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। रविवार की रात ढाई बजे वह बरेली से बदायूं आ रहे थे। इसी दौरान बिनावर थाना क्षेत्र में गांव घटपुरी के पास रोड किनारे खड़े डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रोड गश्त कर रही पुलिस आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

बिनावर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इस संबंध में बिनावर एसएचओ रिषीपाल सिंह ने बताया कि सुशील कुमार का हाल ही में प्रमोशन हुआ था। वह बरेली से बदायूं आ रहे थे, इसी दौरान डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन यहां पहुंच चुके हैं।

दो पहले मुरादाबाद से यहां हुआ था ट्रांसफर

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि सुशील कुमार मुरादाबाद में पीएसी में तैनात थे। वहां से वर्ष 2021 में ट्रांसफर होकर बदायूं आए थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। छोटी बेटी की शादी बीती 29 मई को थी। बेटी की शादी की वजह से वह आठ जून तक के अवकाश पर थे। अवकाश का समय पूरा होने के बाद वह यहां आ गए थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था, ऐसे में हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक सुशील कुमार का फाइल फोटो।

मृतक सुशील कुमार का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button