रामपुर
Rampur News: दो पक्षों में मारपीट, पांच महिलाओं समेत 12 घायल
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र एक गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिछले कई सालों से तनाव चला आ रहा है। इसकी वजह यह है कि गांव के एक युवक-युवती ने प्रेम संबंध के बाद निकाह कर लिया था। जब वो रहने के लिए गांव में आ गए हैं तब से तनाव चल रहा है। मंगलवार की शाम छींटाकशी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में पांच महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए।