Rampur News: डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला- राजबाला
शाहबाद। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा विधायक राजबाला ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बुधवार को निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने लगातार नौ वर्षों में देश की जनता के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू की है। वहीं योगी राज में बहन-बेटियों को सुरक्षा मिली है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। डबल इंजन के सरकार में सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। पहले गांव में महिलाएं चूल्हे पर खाना बनातीं थी। लेकिन अब सरकार की उज्ज्वल योजना के तहत हर गृहणी गैस पर खाना बनाती है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत सभी को पक्की छत मिली है। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का गरीबों का इलाज फ्री हो रहा है। मुस्लिम वर्ग को लेकर आजतक केवल राजनीति होती आई है। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने मुस्लिम वर्ग के लोगों को भी पूरा सम्मान दिया और तीन तलाक का कानून पास किया। देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम पीएम मोदी ने किया है। विधायक राजबाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है। किसान सम्मान निधि, बेटियों के लिए सुमंगलम योजना, कोरोना में कोविड वैक्सीन समेत डबल इंजन की सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को गिनाया। इस दौरान इस भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता, विधायक पति दिलीप सिंह लोधी, राजकुमार उर्फ राजू गुप्ता, विवेक पांडे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।