पीलीभीत

इंसानियत: सड़क पर लहूलुहान पड़े थे दंपती और मासूम, SDM ने कार से भिजवाया अस्पताल, खुद राहगीर की बाइक से गईं

Connect News 24

SDM Shikha Shukla sent the injured husband wife and child to the hospital in her car

घायलों को भिजवाने के बाद राहगीर की बाइक से गईं एसडीएम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में माधोटांडा मार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर हादसा हो गया। सिद्ध बाबा के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गए। तीनों लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे, लेकिन राहगीर मदद की बजाय तमाशबीन बने रहे। 

इसी बीच वहां से गुजर रहीं कलीनगर की एसडीएम ने सड़क पर पड़े घायलों को देख गाड़ी रुकवाई। उन्होंने आनन-फानन घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद वह एक राहगीर के बाइक पर बैठकर गईं। जिला अस्पताल में दंपती और मासूम को भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।   

पांच दिन पहले भी हुआ था हादसा 

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर एक माह पूर्व से मरम्मत कार्य चल रहा है। खस्ताहाल होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। पांच दिन पूर्व इसी जगह पर हादसा हुआ था। इस हादसे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गाइड और सफारी वाहन चालक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे जंगल क्षेत्र में सिद्ध बाबा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम गंभीर घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें- ‘बधाई हो आप मां बनने वाली हैं’: नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button