बदायूं

Budaun News: बिल्सी को चार विकेट से हराकर रुदायन ने किया ट्रॉफी का कब्जा

Connect News 24

Rudayan captured the trophy by defeating Bilsi by four wickets

विजेता रही रुदायन टीम के कप्तान आशीष मोदी को शील्ड देकर सम्मानित करते दीपक चौहान एवं डा.विनय शर

बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रुदायन क्रिकेट क्लब और बिल्सी इंडियन टीम के बीच खेला गया। इसमें रुदायन क्रिकेट ने बिल्सी इंडियन टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

बृहस्पतिवार को हुए महामुकाबले में रुदायन टीम के कैप्टन आशीष मोदी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए बिल्सी इंडियन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 162 रन का स्कोर बनाया। इसमें अखिलेश ने दो, आशीष ने 53, धनवीर ने आठ, सोनू ने छह, स्वदेश ने 48, राजू ने 16, रोहित ने 13 रन बनाए। रुदायन की टीम की ओर से अरुण ने दो, डीपी ने तीन, सोमेंद्र ने दो विकेट लिए।

इसके बाद 163 रन का लक्ष्य लेकर रुदायन टीम से लव कुमार उर्फ लब्बू ने सर्वाधिक 52, सार्थक ने आठ, विकास ने 33, राहुल ने 24 नाबाद, धर्मेंद्र ने 27, डीपी ने नाबाद 10 बनाए। टीम ने छह विकेट खोकर अपने लक्ष्य को अंतिम ओवर की पहली गेंद पर प्राप्त कर लिया। बिल्सी इंडियन टीम की ओर से रोहित शर्मा ने तीन, अतर ने दो विकेट लिए। इस प्रकार रुदायन क्रिकेट क्लब की टीम को चार विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच लव कुमार को चुना गया। यहां मुख्य अतिथि रहे डॉ. विनय शर्मा व दीपक चौहान ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर को सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, विजनेश सोंलकी, सोनू कश्यप, प्रशांत जैन, सौरभ वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, विवान यदुवंशी, अभिनव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button