पीलीभीत

Pilibhit News: हरीपुर जंगल में युवक ने नहर में लगाई छलांग, सुराग नहीं

Connect News 24

Youth jumped into the canal in Haripur forest, no clue

नहर में युवक के छलांग लगाने की जानकारी पर पहुंचे लोग। संवाद

पूरनपुर। गांव रुद्रपुर निवासी जगदीश के पुत्र विशाल (18) ने हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। विशाल को नहर में ढूंढने को गोताखोर उतरे, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।

घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे धनाराघाट रोड पर हरीपुर जंगल स्थित हरदोई ब्रांच नहर की है। विशाल बुधवार को चेन्नई से मजदूरी कर घर लौटा था। परिजन से विवाद पर बृहस्पतिवार सुबह घर से निकल गया। नहर में कुछ लोगों ने उसे छलांग लगाते देखा। शोर-शराबे पर राहगीर एकत्र हुए। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि विशाल के नहर में छलांग लगाने की जानकारी हुई है। गोताखोरों को नहर में विशाल को ढूंढने को उतारा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button