Pilibhit News: विधि विधान से हुई देव प्रतिमाओं की स्थापना
बीसलपुर। गांव टेड़ा लेखराज में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शुक्रवार को दूसरे दिन देव प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई।
गांव टेड़ा लेखराज में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय, नंदी, और शिवलिंग की विधि विधान से स्थापना कर दी गई। देव प्रतिमाओं की स्थापना बरखेड़ा से आए पंडित गिरीश चंद्र ने कराई। प्रतिमाओं की स्थापना होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के समक्ष पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मानी। इस मौके पर काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंंदोबस्त किया गया था। आयोजक अजीत कुमार गंगवार ने बताया कि शनिवार को समारोह का समापन हो जाएगा। संवाद