विवाहिता से दरिंदगी : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में देवर और ससुर ने दुष्कर्म किया। बाद में पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2021 को शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसकी पिटाई की जाती थी।
ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा…



