बदायूं

Budaun News: ‘नफरत की फैक्टरी चल रही भाजपा’

Connect News 24

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मोदी विदेश में जाकर मुसलमानों को गले लगाते हैं और हिन्दुस्तान में भाजपा के लोग उनके लिए अपशब्द कहते हैं। भाजपा नफरत की फैक्टरी चला रही है, उसको बंद करना होगा। भाजपा अब भारतीय झगड़ा पार्टी बन गई है। उनके चार लोग कहीं पर बैठा दो तो वे वहीं पर झगड़ा करा देते हैं।

मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए संजय सिंह ने शाम को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गठबंधन की घबराहट प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर नजर आ रही है। उनकी बॉडी लैंग्वेज, भाषा आदि इस बात का संकेत है। यहां तक कि पूरी भाजपा इससे नर्वस है।

पटना में हुई बैठक के बाद देशभर में भाजपा को हटाए जाने का इंतजाम हो रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरा देश अपने एक दोस्त अडानी के नाम नीलाम कर दिया है। आकाश में जहाज, जमीन पर एयरपोर्ट, समुद्र में सी पोर्ट, पाताल में कोयला, गैस सब अडानी का है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, जिसने अकेले एक आदमी के लिए इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया। चंद पूंजीपतियों का 11 लाख करोड़ माफ कर दिया। इनके शासनकाल में कई बैंक डूब गईं। उत्तर प्रदेश के सवाल पर बोले- जहां डबल इंजन की सरकार चल रही है, वहां बिजली तक तो दे नहीं पा रहे हैं और अब रात की बिजली 20 प्रतिशत महंगी करने जा रहे हैं। कैंसर की दवा, बच्चों का दूध, डीजल-पेट्रोल सब महंगा हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button