बरेली

Bareilly News: एक ही प्लॉट को कई बार बेचा, सात पर रिपोर्ट

Connect News 24

बरेली। एक ही प्लॉट को कई बार बेचने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मूलरूप से बरेली के रहने वाले डॉ. राजेश टंडन परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। तुफैल अहमद ने 1992 में राजकुमार मेहरोत्रा के नाम मुख्तारनामा कर बुखारा एन्क्लेव नाम से कॉलोनी बनाई और प्लॉट बेचने के लिए उसे जिम्मेदारी दी थी। राजकुमार ने एक प्लॉट का बैनामा डॉ. राजेश टंडन को किया था। बाद में तुफैल अहमद और राजकुमार ने डॉ. राजेश के प्लॉट को अपना बताते हुए विजय प्रकाश त्रिवेदी और रितेश अग्रवाल को बेच दिया।

इसके बाद तुफैल ने उसी प्लॉट का बैनामा विजय और रितेश से अपनी बहू रफीकन के नाम करवा लिया। इस बैनामे में तसलीम और बुद्धपाल गवाह बन गए। जून में डॉ. राजेश अपने प्लॉट की सफाई कराने आए तब उन्हें प्रकरण की जानकारी हुई। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की तो कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button