रामपुर

Rampur News: भगतपुर के युवक की स्वार में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Connect News 24

रामपुर। स्वार में टांडा-मुरादाबाद मार्ग पर मुंशीगंज के पास बुधवार को अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव खबड़िया घाट निवासी 24 वर्षीय शिवा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर अंतर्गत खबड़िया घाट गांव निवासी महेंद्र का 24 वर्षीय बेटा शिवा उत्तराखंड के हल्द्वानी में बेल्डिंग का काम करता था। बुधवार की शाम लगभग पौने सात बजे उत्तराखंड के हल्द्वानी से अपने घर के लिए जा रहा था। इसी दौरान स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज गांव से कुछ पहले उसकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में शिवा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल शिवा को उपचार के लिए स्वार सीएचसी लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त युवक के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल से हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे के सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button