रामपुर

Rampur News: किट से गणित-विज्ञान में निपुण बनेंगे बेसिक स्कूलों के बच्चे

Connect News 24

रामपुर। बेसिक स्कूलों में बच्चों का ज्ञान किटों से बढ़ाया जाएगा। इनके माध्यम से बच्चे गणित व विज्ञान में निपुण बनाए जाएंगे। जनपद में बेसिक के 626 उच्च प्राथमिक स्कूलों में जल्द इन किटों का वितरण होगा। इससे कठिन समझे जाने वाली विज्ञान व गणित की पढ़ाई बच्चों के लिए आसान होगी।

बेसिक स्कूलों में शिक्षण कार्य तीन जुलाई से शुरू हो गया है। स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के प्रयास शासन स्तर से किए जा रहे हैं। महानिदेशक शिक्षा के निर्देश पर अब स्कूलों में किटों के माध्यम से पढ़ाइ कराई जाएगी। यह किटें गणित व विज्ञान विशेषज्ञों की ओर से तैयार कराई गई हैं। इन विषयों का अध्ययन बच्चों में आसान बनाने के लिए विज्ञान व गणित के फार्मूले व तकनीकियों की शिक्षण विधियां सरल बना दी गई हैं। शासन स्तर से इसके लिए बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ईयरली स्कूल मैथमैटिक्स लर्निंग किट भेजी गई है। किट से कक्षा छह, सात व आठ के बच्चे गणित व विज्ञान की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। शिक्षकों का कहना है कि गणित व विज्ञान की किट से बच्चों के प्रैक्टिल कराएंगे।

स्कूलों में होगा किटों का वितरण जनपद में बेसिक स्कूलों की संख्या 1599 है। इनमें 1.52 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें 626 उच्च प्राथमिक स्कूल है। इन स्कूलों में किटों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग को 937 किटें प्राप्त हो चुकी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नियमानुसार सभी किटों का वितरण होगा।

यह होगा किटों में गणित किट में कागज के नोट, गिनतियों के ब्लॉक, तराजू आदि टूल्स होंगी। विज्ञान की किटों में टेलिस, कॉप, परखनली, लैंस, चुंबक, कंपास, स्लाइड, सॉल्ट आदि मैटेरियल होगा।

एक नजर

बेसिक स्कूल-1599

अध्ययनरत बच्चे-1.52 लाख

उच्च प्राथमिक स्कूल-626

कुल किटें-937

गणित की किटें-627

विज्ञान की किटें-310


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button