ये कैसा नशा: पैसे नहीं देने पर बड़े बेटे ने मां को पीटा, छोटे ने ले ली जान, पड़ोसी के घर से आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पर जांच के साथ घटना की जानकारी मोबाइल पर अफसरों को देते कोतवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरनपुर। नशे के लिए रुपये न देने पर दिव्यांग मां की पिटाई करने से गुस्साए छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़ से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी लोग घर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घर से फावड़ा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर वार्ड पांच की है।
नशा करता था बड़ा भाई
गांव घाटमपुर निवासी फसी अहमद, अपने बड़े भाई रजी अहमद, बहन रुखसार, गुलबहार और दिव्यांग मां सलमा के साथ इकबाल के मकान में डेढ़ महीने से किराये पर रह रहे थे। इकबाल परिवार सहित कई सालों से जयपुर में रहता है। घर के दूसरे कमरे में कदीर अहमद अपने परिवार के साथ पखवाड़ा भर पहले किराए पर रहने आए हैं। कदीर की पत्नी अफसर जहां ने बताया कि रजी अहमद नशेड़ी था और मेहनत मजदूरी करने नहीं जाता था।