पीलीभीत

Pilibhit News: जल लेेने जा रहे कांवड़ियों का वाहन पलटा, तीन घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 16 Jul 2023 11:56 PM IST

पीलीभीत। बरखेड़ा से कछला गंगाघाट जल लेने जा रहे कांवडियों का वाहन पलट गया। हादसे में तीन कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बरखेड़ा की सिद्ध बाबा मढ़ी से कछला गंगाघाट से जल लेने जा रहे कावांडियों का वाहन बरेली मार्ग पर गाजीपुर कुंडा के निकट असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में वार्ड नंबर सात के आनंद (25), सूरज (36) और गांव पिपरा खास के रहने वाले अवनेश (18) पुत्र रोशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर आनंद और सूरज को हायर सेंटर रेफर कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button