Budaun News: न्यायालय परिसर के बाहर विवाहिता के साथ मारपीट
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी निवासी प्राशू गुप्ता ने पति विवेक और ससुर संजीव के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
प्राशू का कहना है कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले सहसवान निवासी विवेक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और दहेज मांगने लगे। इस संबंध में प्राशू ने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। भरण पोषण के मामले में विवेक के रिकवरी वारंट चल रहे हैं।
वह रेलवे में नौकरी करता था और एमडी-25 रेलवे हॉस्पिटल में रहता था। उसने यह नौकरी छोड़ दी और अब वह मुंबई में रेलवे में नौकरी कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले वह न्यायालय आई थी। वहीं विवेक और उसके पिता ने मारपीट की। प्राशू ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद