बदायूं

Budaun News: जिले में आज से लागू होगा रूट डायवर्जन

Connect News 24

Route diversion will be implemented in the district from today

बरेली-मथुरा हाईवे पर गुजरते वाहन।

कांवड़ियों की संख्या देखकर दोपहर या रात से डायवर्ट हो सकता है मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। श्रावण मास में की गई यातायात व्यवस्था के तहत शुक्रवार से जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। अगले तीन दिन तक इसी अनुसार यातायात संचालित होगा। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे बंद रहेगा। बरेली जाने वाले सभी वाहन कुंवरगांव, आंवला होते हुए बरेली पहुंचेंगे। अगर सुबह कांवड़ियों की ज्यादा ज्यादा रही तो दोपहर में ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, अन्यथा रात आठ बजे से डायवर्जन लागू होगा।

श्रावण मास के दो सोमवार तक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी रही। रूट डायवर्जन का भी अच्छी तरह से पालन कराया गया। शुरुआती दौर में सिर्फ खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के नजदीक लापरवाही दिखी। यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने ओवरलोड रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली बरेली हाईवे पर पास करा दिए लेकिन बाद में अधिकारियों की फटकार पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई।

अब जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी तीसरे सोमवार की तैयारियों में जुट गए हैं। कांवड़ियों के रूट पर जहां-जहां पुलिस बल लगाया गया है। वहां बृहस्पतिवार से पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। शुक्रवार से बदायूं-मथुरा हाईवे भी बंद कर दिया जाएगा।

यातायात इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस बल तैनात कर दिया गया है लेकिन रूट डायवर्जन शुक्रवार से लागू किया जा रहा है। अगर सुबह के समय कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रही तो दोपहर के समय ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। अन्यथा रात आठ बजे से जिले में रूट डायवर्जन लागू होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button