बदायूं

Budaun News: बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

Connect News 24

protest against BDO

कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते प्रधान।

ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी सहसवान, दहगवां प्रधानों का उत्पीड़़न कर रहीं हैं।

संगठन के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोहम्मद नज़र ने जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व अन्य प्रधानाें के साथ कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सहसवान व दहगवां में तैनात बीडीओ ज्योति शर्मा किसानों को उत्पीड़न कर रहीं हैं। उनसे ग्राम निधि में दो प्रतिशत और मनरेगा में पांच प्रतिशत धनराशि की मांग की जा रही है। जिसे प्रधान संगठन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम मनोज कुमार को ज्ञापन भी दिया। इसमें उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर, कड़ी कार्रवाई की जाए।

ब्लाॅक परिसर म्याऊं में प्रधानों ने किया प्रदर्शन

म्याऊं। ब्लॉक परिसर में प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें ब्लाॅक अध्यक्ष कुंवर पाल कश्यप की अगुवाई में प्रधानों की समस्याओं पर विचार किया गया। इसमें प्रधानों ने बताया कि मनरेगा के तहत पक्के कार्यों की आईडी जनरेट करते समय सुविधा शुल्क की मांग की जाती है, उसे बंद किया जाए। ग्राम पंचायत नगरिया अभय व लभारी में तैनात भ्रष्ट तकनीकी सहायक को हटाया जाए। इस मौके पर कृष्ण कुमार, अमित कुमार, चरन सिंह, शीलेंद्र कुमार, रामवीर सिंह, पप्पू सिंह, अल्प आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button